हमीरपुर: कैथी के करेना डेरा की महिला की हत्या में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार
सुमेरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत महिला की हत्या के मुकदमे में वांछित सुखबीर यादव पुत्र सुघर यादव निवासी करसुई थाना बिधनू जनपद कानपुर नगर को उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद करते हुए न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल मिश्रा, हरिश्चन्द्र चौधरी, कांस्टेबल शैलेष यादव इत्यादि रहे।