हमीरपुर: कुछेछा में भूसे से लदी ट्राली ब्रेकर में असतुंलित होकर पलटी, हाइवे में आवागमन हुआ बाधित
शुक्रवार को दोपहर भूसा लादकर सुमेरपुर से हमीरपुर की तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्राली कुछेछा में विकास भवन गेट के समीप बने ब्रेकर में असंतुलित होकर पलट गई। इससे हाईवे का आवागमन प्रभावित हो गया। यातायात पुलिस पलटी ट्राली को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराने की कवायद में जुटी हुई थी। शाम तक पलटी ट्राली हाईवे पर ही पड़ी हुई थी।