हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में दुकान में निकला 10 फीट लंबा सर्प, पंहुची वन विभाग की टीम
सुमेरपुर के कमलेश तिराहा के समीप गोलू गुप्ता की ब्रेकरी की दुकान है। शुक्रवार को सुबह जब उसने दुकान खोली तो 10 फीट लंबा सर्प दुकान के अंदर टहलता देख उसके होश फाख्ता हो गए। उसने बगैर समय गंवाए वन विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर वनरक्षक मनोज यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्प को दबोच कर जंगल में छोड़ा है। वनकर्मियों ने बताया कि यह घोड़ा पछाड़ सर्प है।