हमीरपुर: तीन छात्रों की मौत से सुमेरपुर पॉलिटेक्निक में पसरा सन्नाटा, शोकसभा के बाद हुआ अवकाश घोषित
नेशनल हाईवे 34 पर कानपुर जनपद के पतारा कस्बे के समीप सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों छात्र सुमेरपुर कस्बे के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र थे और सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जाते समय हादसे में जान गंवा बैठे। जैसे ही कॉलेज में घटना की खबर आई तो कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई। शोक सभा के बाद कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया गया।