हमीरपुर: सुमेरपुर में आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
शुक्रवार को सुमेरपुर कस्बे के दुग्ध डेयरी मार्ग में किराए पर रह रहा रवि उर्फ कल्लू ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक माता पिता की मौत के बाद सुमेरपुर कस्बे में किराए पर रह रहा था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।