हमीरपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड में सुमेरपुर से हमीरपुर आ रही महिला के साथ हुई टप्पेबाजी।
कस्बा भरुआ सुमेरपुर से आटो में सवार होकर आई पीड़ित महिला यात्री रेखा ने बताया कि वह जिस आटो में बैठकर हमीरपुर आई उस आटो में दो महिलाएं और भी सवार थीं जो अपने मुंह को काले कपड़े से ढके थीं। जैसे ही आटो पुलिस लाइन के पास पहुंचा तो वह आटो से उतरकर बस स्टैंड आ गई। जब उसने बस स्टैंड में बैग देखा तो बैग के अंदर पड़ा टिफिन नहीं था। जिस पर उसे घटना की जानकारी हुई।