नगर नौसा: नगरनौसा प्रखंड में छठ पूजा की तैयारी तेज़, कछियावां, दरियापुर, अकैड़ गांवों में घाटों की साफ-सफाई जारी
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। कछियावां पंचायत के अंतर्गत कछियावां, दरियापुर एवं अकैड़ गांवों में छठ महापर्व के शुभ अवसर पर छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है।