राजगढ़: नहर में डूबी बोलेरो में सवार पांच युवकों में से तीन के शवों की तलाश की मांग, सादुलपुर विधायक ने उठाया मुद्दा
Rajgarh, Churu | Feb 21, 2026 बीती रात्रि को राजगढ के गांव कानावासी से भादरा के सांगड़ा जा रही बारात की बोलेरो गाड़ी का संतुलन बिगडऩे से अजीतपुरा के पास नहर में गिरी बोलेरों गाड़ी में सवार पांच लोगों के नहर में डूबने के मामले को लेकर सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली ने विधानसभा में मुद्दा उठाया है। कहा कि वहां पर दीवार बनाये तथा तुरन्त प्रभाव से पानी बन्द करवाकर शवों की तलाश करवाई जावे।