श्रीनगर: रामटोला बलवाही गांव में ससुर ने पुत्रवधु के साथ की मारपीट, थाना में दिया आवेदन
खोखा उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 9 रामटोला बलवाही गांव में रविवार के रात्रि ससुर के द्वारा पुत्रवधु का गला दबाने व मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित पुत्रवधु सरिता देवी के द्वारा सोमवार को दस बजे श्रीनगर थाना में आवेदन दिया गया है। पुत्रवधु सरिता देवी ने बताई कि पति मेहनत मजदूरी करने के लिए पंजाब गया है।