धान की खरीद नहीं होने से किसान मायूस, आंदोलन की चेतावनी जिले में धान की सरकारी खरीद नहीं होने से किसान भारी परेशानी में हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें अपना धान औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र में बिचौलियों का दबदबा बढ़ गया है, जिससे किसानों को लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा।