देहरादून पुलिस ने सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब ₹40 लाख रुपये का चोरी का माल और ₹3.90 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।
#OperationPrahar #DehradunPolice #Selakui #CrimeNews #UttarakhandNews #PoliceAction #ChorGiroh #BreakingNews #DehradunNews #UttarakhandPolice #HaldwaniExpressNews