कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी को सालों पुरानी कूड़े की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा करीब 1.75 लाख मीट्रिक टन पुराने कूड़े (लेगेसी वेस्ट) के निस्तारण के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। ₹9 करोड़ की लागत से नया लेगेसी प्लांट लगाया जाएगा। नगर निगम ने पुराने और नए कूड़े के लिए अलग-अलग व्यवस्था तैयार की है। रोजाना निकलने वाले करीब 220 मीट्रिक टन कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए भी नई व्यवस्था की जा रही है। गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए कानपुर की कंपनी के साथ एमओयू किया गया है। अब उम्मीद है कि हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों को कूड़े और बदबू की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
#HaldwaniNews #GarbageManagement #WasteManagement #GolaPar #NagarNigamHaldwani #SwachhBharat #UttarakhandNews #CleanHaldwani #NainitalNews #BreakingNews #HaldwaniExpressNews