हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने लैंड फ्रॉड कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में भूमि धोखाधड़ी से जुड़े कुल 77 मामलों की समीक्षा की गई। जांच के बाद 30 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए। कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि सुनियोजित तरीके से लैंड फ्रॉड के मामले सामने आते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ संगठित अपराध के तहत भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#LandFraud #HaldwaniNews #UttarakhandNews #DeepakRawat #KumaonNews #CrimeNews #PropertyFraud #NainitalNews #UttarakhandPolice #BreakingNews #HaldwaniExpressNews