नानपारा: रुपईडीहा में पुलिस ने किया पैदल गश्त, शांति व्यवस्था बनाए रखने की की अपील
रुपईडीहा/बहराइच। आमजन की सुरक्षा और कस्बे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रुपईडीहा पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बाबागंज चौकी इंचार्ज और पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजारों और गलियों में गश्त की।