बलिया: DM ने 21 जून 2025 को होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में लिया जायजा
Ballia, Ballia | Jun 11, 2025 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 21 जून 2025 को होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वीर लौरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का बुधवार की दोपहर 12 बजे दौरा किया, जहां जनपद स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी और जिला क्रीड़ा अधिकारी से तैयारियों की जानकारी ली।