बलिया: सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ने कोतवाली में दी तहरीर, दर्जनों मुकदमे के आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई न होने का सवाल उठाया
Ballia, Ballia | Jun 11, 2025 न्यायालय के स्टे आर्डर होने के बावजूद विपक्षी द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने से नाराज सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार की दोपहर 12 बजे शहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि विपक्षी पहले भी न्यायालय के स्टे आर्डर होने के बावजूद निर्माण करा रहा था, जब मामला कोतवाली पहुंचा तो कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने निर्माण कार्य रूकवा दिया था।