बलिया: गर्मी और कोरोना से बढ़ती बीमारियों पर जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ने दिए आवश्यक बचाव के टिप्स
Ballia, Ballia | Jun 11, 2025 गर्मी और कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बलिया जिला चिकित्सालय के स्पेशलिस्ट डॉक्टर कर्ण सिंह चौहान ने बुधवार की दोपहर 1 बजे पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए बताया कि इस समय लोग वायरल बुखार, डायरिया, लू (हिटवेव) और कोरोना जैसी बीमारियों से परेशान हैं। डॉ. चौहान ने कहा कि भले ही इस बार कोरोना का प्रभाव पहले जितना नहीं है।