बलिया: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में बैरकों व सुविधाओं का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Ballia, Ballia | Jun 11, 2025 पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस लाइन में ट्रेनिंग पर आने वाले आरक्षियों के लिए तैयार की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने JTC और RTC बैरकों, शौचालयों व अन्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।