बलिया: भरौली के पास एनएच 31 पर स्कूटी और ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल
Ballia, Ballia | Jun 11, 2025 नरही थाना क्षेत्र के कोरन्टाडीह चौकी अंतर्गत गाजीपुर-भरौली एनएच 31 पर बुधवार की सुबह 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक और स्कूटी की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक का पैर टूट गया। घटना भरौली स्थित मां मंगला भवानी मंदिर के पास हुई, जब रामानुज राय (38 वर्ष), पुत्र श्रीपत राय, स्कूटी से अपने बगीचे से नारायणपुर स्थित घर लौट रहे थे।