बालूमाथ: मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, लोगों में दिखा उत्साह
मंगलवार अगले सुबह बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विधि विधान पूर्वक होलिका दहन का कार्य सनातनी धर्म लंबियो के द्वारा किया गया। होलिका दहन के दौरान स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।जहां पर ग्राम के पाहन के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई और क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि का कामना किया गया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।