यमुनानगर 21.10.2026
*पांचवीं कक्षा तक के छात्रों ने बाल भवन में मचाई धूम*
*नगराधीश यमुनानगर ने दीप प्रज्वलित करके किया प्रतियोगिताओं का शुभारंभ*
बाल भवन यमुनानगर के प्रांगण में आज कक्षा ओहली से पांचवी के मध्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पीयूष गुप्ता, नगराधीश, यमुनानगर ने दीप प्रज्वलित करके इस आयोजन का शुभारंभ किया और बच्चों की शुभाशीष दिया। इस मौके पर मीनाक्षी अय्यर आजीवन सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता ने विशेष अतिथि के रूप में अपनी भूमिका निभाई और उन्होंने सभी प्रतिभागियों को हिस्सा लें के लिए प्रमाण पत्र देने का आग्रह किया और इस कार्य को वो स्पॉन्सरशिप करेंगी। आज प्रतियोगिता में क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, हस्तलेखन हिंदी, हैंडराइटिंग इंग्लिश, सोलो डांस, ग्रुप डांस, बेस्ट ड्रामेबाज, फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिताएं करवाई गई। आज इन प्रतियोगिता में लगभग 300 बच्चों ने हिस्सा लिया और उनके साथ लगभग 70 अध्यापक उनके अभिभावक मौजूद रहे। कार्ड मेकिंग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्ष्मीगार्डन यमुनानगर के शिवांश बक्शी दूसरा स्थान सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी के सृष्टि तीसरे स्थान पर विनायक और सांत्वना पुरस्कार डी ए वी पब्लिक स्कूल अवनी को दिया गया। क्ले मॉडलिंग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरस्वती शुगर मिल से अक्षर अक्षरा द्वितीय स्थान अनन्या तृतीय स्थान, न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से दिव्यांशी और सांत्वना पुरस्कार संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के सहजरूप सिंह को गया। हस्त लेखन हिंदी में प्रथम स्थान सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल यमुनानगर के तृप्ति पांडे और अंशिका तथा तृतीय स्थान स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के अरसी और सांत्वना पुरस्कार मुकंद लाल पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन के आरवी धीमान को गया। हैंडराइटिंग इंग्लिश में प्रथम स्थान संत निशचल सिंह पब्लिक स्कूल के अन्यया ओबरॉय द्वितीय स्थान डी ए वी पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ तृतीय स्थान संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के आध्या भाटिया और सांत्वना पुरस्कार सरस्वती सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल शुगर मिल कॉलोनी के अंश कुमार को गया। सोलो डांस स्वराज पब्लिक स्कूल रादौर के हेजल को प्रथम स्थान सीक्रेट हार्ट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी के अमोहा को द्वितीय स्थान और सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुढ़िया चौक जगाधरी के काव्य को तृतीय स्थान और सांत्वना पुरस्कार एस डी पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन की तनिका और भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल जगाधरी के शिवा को गए। फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अवनी मुकंद पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन यमुनानगर और द्वितीय स्थान सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी के अमित और तृतीय स्थान सरस्वती पब्लिक स्कूल बुढ़िया चौक के सृष्टि भारद्वाज और सांत्वना पुरस्कार स्वराज पब्लिक स्कूल रादौर के केशव और सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी के जसलीन कौर को गया। अभी ग्रुप डांस और बेस्ट ड्रामेबाज की प्रतियोगिताएं अभी निरंतर चल रही हैं जिनके रिजल्ट अभी तक नहीं आए थे।आज इस मौके पर बच्चों को रिफ्रेशमेंट श्री सहज दुग्गल हर मैदान फतेह सामाजिक संस्था की ओर से करवाया गया। आज इस मौके पर श्री संजीव कुमार धीमान सेक्रेटरी रेड क्रॉस आजीवन सदस्य विक्रम कपूर राजन कपूर कर्मवीर सिंह कार्यक्रम अधिकारी संजीव ओझा लेखाकार नवीन कुमार लेखा क्लर्क अंकित कुमार पांडे क्लर्क संजीव बर्मन प्रोजेक्ट्स कोऑर्डिनेटर ममता धीमान सिल्की गुलबशा संदीप आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में प्रिंस रजनी किरण निशा अभिषेक नीरज आदि ने अपना बेहतर योगदान दिया यह सभी निर्णायक मंडल के सदस्य शिक्षा विद हैं जो शिक्षा विभाग के साथ अपना कार्य कर रहे हैं श्री गोबिंद सिंह भाटिया समन्वयक के रूप में अपना कार्य कर रहे हैं। श्री दीपक कुमार, प्रोबेशन ऑफिसर बालकुंज ने मंच संचालन का कार्य बखूबी किया और अगले सातों दिन करते रहेंगे।