🇮🇳 सभी भाषाओं का सम्मान, हिंदी का अपना विशिष्ट महत्व 🇮🇳
📚 हिंदी दिवस समारोह 2026 | वैशाली
📍 पुष्करणी सभाकक्ष, हाजीपुर
हिंदी दिवस के अवसर पर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने किया। कार्यक्रम में प्रबुद्ध साहित्यकारों एवं गणमान्य लोगों ने हिंदी की साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक भूमिका पर अपने विचार साझा किए। 🌸
🗣️ जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी भाषाओं का सम्मान होना चाहिए। प्रत्येक भाषा का अपना महत्व है और हिंदी का भी अपना विशिष्ट महत्व है। हिंदी व्यापक जनसमुदाय के बीच संवाद का सशक्त माध्यम होने के साथ हमारी समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की महत्वपूर्ण भाषा है।
📖 संगोष्ठी में वक्ताओं ने हिंदी साहित्य की समृद्ध विरासत, बदलते डिजिटल युग में हिंदी की प्रासंगिकता तथा नई पीढ़ी को हिंदी पठन-पाठन और साहित्य से जोड़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
💻 डिजिटल माध्यमों, सोशल मीडिया, पत्रकारिता एवं जनसंचार में हिंदी के बढ़ते प्रयोग को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने आधुनिक तकनीक के साथ हिंदी के बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
🌐 कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि भाषाई विविधता हमारी सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक एकता की पहचान है। हिंदी के प्रचार-प्रसार के साथ सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण, सम्मान और संवर्धन की भावना भी आवश्यक है।
✨ भाषाएँ हमें जोड़ती हैं, संवाद बढ़ाती हैं और समाज को नई दिशा देती हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#HindiDiwas2026 #HindiDiwas #DistrictAdministrationVaishali #HindiBhasha #BhashaiVividhta
21 views | Vaishali, Bihar | Sep 14, 2026