राजपुर: देवढ़िया नहर पुल के पास शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Rajpur, Buxar | Apr 15, 2026 राजपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 8.600 लीटर अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई देवढ़िया नहर पुल के पास की गई, जहां पुलिस पहले से ही सतर्क होकर निगरानी कर रही थी।थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि व्यक्ति शराब लेकर उस रास्ते से आ रहा है।