चित्तौड़गढ़: महाराणा प्रताप सेतु मार्ग मुख्य बाजार में पुलिस गश्त से 20 मीटर दूर दीवार फोड़कर चोरी, तीन दुकानों को बनाया निशाना
चित्तौड़गढ़ शहर में बुधवार रात चोरों ने मुख्य बाजार क्षेत्र में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस गश्त से महज 20 मीटर दूरी पर स्थित दुकानों की दीवारों में छेद कर चोर अंदर घुसे और चोरी कर फरार हो गए। कोतवाली थाना क्षेत्र में हलचल किड्स एंड गर्ल्स वियर, चॉइस फाइनेंस सहित तीन दुकानों पर चोरी की वारदात हुई है।