शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र की लेबर कालोनी में मायके रह रही महिला की हुई मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र लेबर कालोनी अपने मायके रह रही 45 वर्षीय शिखा नामक महिला की बीमारी के चलते मौत हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में थाना प्रभारी शिकोहाबाद के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने पर सोमवार दोपहर एक बजे करीबन अवगत कराया गया।