बथनाहा: बथनाहा अंचल के सभी कर्मचारी काम पर लौटे, हड़ताल हुई समाप्त
बथनाहा प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में पिछले कई महीनों से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल अब समाप्त हो गई है। जानकारी के अनुसार अंचल कार्यालय के कर्मचारी 11 फरवरी से हड़ताल पर थे, जिसके कारण कार्यालय के कई कार्य प्रभावित हो रहे थे। सोमवार को सभी कर्मचारियों ने पुनः कार्यालय पहुंचकर अपने-अपने काम पर लौट गए।