उचेहरा: सौतन बाबा के पास मिला 7 वर्षीय लावारिस बालक, अस्पताल में भर्ती
उचेहरा क्षेत्र के सौतन बाबा के पास लगभग 7 वर्षीय एक बालक मिला, जो बोल नहीं पा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बालक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है।वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलने पर पोड़ी चौकी से डायल 112 वाहन मौके पर पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने बालक को उचेहरा अस्पताल मे किया भर्ती।