जगदलपुर: नगर पालिक निगम जगदलपुर के अध्यक्ष बने खेमसिंह देवांगन, स्पीकर और अपील समिति का निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न
नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 के अनुसार नगरपालिक निगम, जगदलपुर का प्रथम सम्मिलन 07 मार्च शुक्रवार को समय 11बजे पूर्वान्ह जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में रखी की गई। जिसमें अध्यक्ष और अपील समिति का निर्वाचन कार्यक्रम किया गया। अध्यक्ष पद के लिए पार्षद खेमसिंह देवांगन (बीजेपी) और राजेश चौधरी (कांग्रेस) के मध्य मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।