जगदलपुर: बस्तर किसान कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर सांसद महेश कश्यप से मुलाकात की, समस्याओं के विषय में दी जानकारी
जगदलपुर में बस्तर किसान कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जगदलपुर सामुदायिक भवन में बस्तर सांसद महेश कश्यप से मुलाकात की। इस दौरान किसान कल्याण संघ के सदस्यों ने इंद्रावती नदी के लगातार कम होते जल स्तर पर सांसद महेश कश्यप से चर्चा की और इस वजह से किसानों को हो रही समस्याओं से अवगत करवाया गया ।