जगदलपुर: बकावंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 60 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, सांसद महेश कश्यप रहे शामिल
ब्लॉक मुख्यालय बकावंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। विवाह कार्यक्रम में गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई।इसके बाद विवाह स्थल पर बारातीयों का स्वागत किया गया।सभी जोड़ों का विधि विधान से मंत्रोचार के साथ विवाह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों ने परिणय सूत्र में बंदे नव दंपति जोड़े।