जगदलपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर के 121 छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे राजधानी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर विभाग द्वारा बस्तर के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शहरी सुविधाओं और शिक्षा के अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण छात्र अध्ययन अनुभव यात्रा का आयोजन किया गया। अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं बस्तर विभाग संयोजक शैलेष ध्रुव ने शैक्षणिक भ्रमण के विषय में विस्तृत जानकारी दी।