बड़वाह ब्लाक के ग्राम बैड़िया में 121 चौला संकल्प संकट मोचन संगठन के कार्यालय का विधायक सचिन बिरला की उपस्थिति मे सोमवार को सुबह ग्यारह बजे शुभारम्भ किया गया। इसके पूर्व संकट मोचन संगठन के प्रमुख श्याम बाबा खांड्या के नेतृत्व मे प्रभातफेरी निकली गई।जिसमें विधायक सहित बड़ी संख्या मे भक्तगण शामिल हुए।