अशोक नगर: समरसता यात्रा 12 अप्रैल को बाल्मीकि मंदिर से होगी शुरू, रविदास मंदिर में हुई तैयारी बैठक
अशोकनगर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा 12 अप्रैल को बाल्मीकि मंदिर से समरसता यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस संबंध में रविदास मंदिर में आयोजित बैठक में प्रांत प्रमुख डॉ. दीपक मिश्रा ने संत रविदास के त्याग और धर्मनिष्ठा को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने समाज में समरसता की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष दिनेश जैन ने “हम सब हिंदू एक हैं” का संदेश दिया।