महोबा: कबरई थाना पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को पकड़ा, न्यायालय में किया पेश
Mahoba, Mahoba | Sep 29, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक विजय सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी सिंघनपुर बघारी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक एसआई आकाश मौर्या की टीम ने गांव से उसे पकड़ा। तलाशी में 315 बोर का देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।आरोपी पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है।