बाढ़: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशु चिकित्सालय सिर्फ़ तीन कर्मचारियों पर चल रहा है
Barh, Patna | Oct 22, 2024 बाढ़ के पशु चिकित्सालय का इन दिनों हाल बेहाल है। बता दें कि बाढ़ का एकमात्र अनुमंडलीय पशु चिकित्सालय का सिर्फ 3 स्टाफ के बल बूते संचालन किया जा रहा है। डॉक्टर अजीत कुमार ने मंगलवार को लगभग 1 बजे बताया कि यहां 5-6 स्टाफ की कमी है। इसके लिए जब से पदभार ग्रहण किए हैं, तब से कई बार विभाग को पत्र लिखकर स्थिति की जानकारी दी है।