सूरजगढ़: कजरा थाना की पुलिस ने श्रीघना गांव में ठगी मामले में फरार अभियुक्तों के घर चिपकाए इश्तिहार
कजरा पुलिस ने रविवार अपराह्न 2:30 बजे श्रीघना गांव में ठगी मामले में फरार चल रहे महिला एवं उसके दो पुत्रों के घर ढोल बजवाकर कर इश्तिहार चिपकाए. पुलिस के मुताबिक कजरा थाना कांड संख्या 04/26 मामले में श्री घना निवासी रामजी तांती की पत्नी रूबी देवी एवं उनके दो पुत्र रामानुज कुमार व रंजीत कुमार फरार चल रहे हैं. जमीन देने के नाम पर 39 लाख रुपया लिया गया था.