बिहारीगंज: बिहारीगंज में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा प्रखंड
मधेपुरा के बिहारीगंज में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड कार्यालय, नगर पंचायत, थाना, राजस्व कचहरी, बीआरसी, अस्पताल और कृषि भवन समेत विभिन्न संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। वहीं मोहनपुर, बभनगामा समेत सभी पंचायतों में जनप्रतिनिधियों ने झंडोत्तोलन किया। सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।