हज़ारीबाग: समाहरणालय सभागार में ज़िला स्तरीय स्वीप कोर कमिटी की बैठक हुई संपन्न
मतदाता भागीदारी बढ़ाने, नैतिक मतदान एवं निर्वाचन संबंधी जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय स्वीप कोर कमिटी की बैठक मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। उपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में हजारीबाग जिले में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता संदेश के प्रचार-प्रसार के निमित गहन-विचार विमर्श किया गया।