हज़ारीबाग: बड़ा बाज़ार क्षेत्र के हुरहुरु साव मोहल्ले से बंद प्लास्टिक में मिला नवजात का शव
हज़ारीबाग़ के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरहुरू साव मोहल्ला में बंद प्लास्टिक में नवजात शिशु का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बड़ा बाजार थाना पुलिस को दी। बता दें कि नवजात शिशु लड़की बताई जा रही है। वहीं, पुलिस द्वारा मौक़े पर पहुंचकर मुक्ति सेवा संस्थान को इसकी सूचना दी गई।