हज़ारीबाग: हजारीबाग यूथ विंग की बैठक संपन्न,महाशिवरात्रि पर्व पर 31 लीटर दूध से महादेव का किया जाएगा अभिषेक
हजारीबाग यूथ विंग की एक बैठक देर शाम महेश सोनी चौक स्थित संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन के निवास स्थान पर संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष विकास केसरी के द्वारा किया गया ।बैठक में आगामी कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गौशाला परिसर स्थित शिवमंदिर में 31 लीटर दूध से महाभिषेक किया जाएगा।