धौलपुर: वाटर वर्क्स चौराहे के पास अचानक ब्रेक मारने पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे चल रहा ट्रक जा घुसा, एक चालक की हुई मौत
शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर आगरा से ग्वालियर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दिए, जिसके कारण पीछे चल रहा ट्रक आगे के ट्रक में जा घुसा। घायल चालक को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।