निम्बाहेड़ा: धीनवा टोल प्लाजा तोड़फोड़ मामले में एक और गिरफ्तारी, अब तक 5 आरोपी हुए पकड़े
निंबाहेड़ा-उदयपुर हाईवे स्थित धीनवा टोल प्लाजा पर हुई तोड़फोड़ और हमले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी किशनलाल उर्फ सन्नी लोहार को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। 28 फरवरी को पैसों के विवाद में टोल कर्मचारियों पर लाठियों और सरियों से हमला कर केबिन और सर्वर रूम में तोड़फोड़ की गई थी। जिसकी जानकारी शुक्रवार को सांय दी।