मेदिनीनगर (डालटनगंज): आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता: कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में कई लोगों ने रविवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सिलसिले में कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में दोपहर 3 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि जिनकी जितनी आबादी, उनको उतनी हिस्सेदारी दिलाना है।