भादरा: चिट्टा सहित मोटरसाइकिल सवार युवक को गोगामेड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
भादरा 19 मई। गोगामेड़ी पुलिस ने सोमवार रात 8 बजे अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 26.73 ग्राम चिट्टा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित दुनीराम पुत्र पीरदान खर्रा जाट निवासी वार्ड नंबर 12 परलीका, के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट व मारपीट के पांच मामले दर्ज है ।