भादरा का संजय चौक शहर का ऐसा प्रमुख बाजार है, जो देर रात तक गुलजार रहता है। यहां रोज़ी-रोटी कमाने वाले फास्ट फूड रेहड़ी संचालकों का आरोप है कि नशे की हालत में आने वाले कुछ लोग उन्हें परेशान करते हैं, जिससे व्यापार प्रभावित होता है और भय का माहौल बनता है।