फर्रुखाबाद: अल्लाहगंज वजीरपुर बंजर के पास शादी में जा रहे बाइक सवार दंपति की लोडर से टक्कर में हुई मौत, 13 वर्षीय पुत्र घायल
शाहजहांपुर अल्लाहगंज के गांव बगिया निवासी 55 वर्षीय संतोष शर्मा अपनी पत्नी किरन और पुत्र शोभित के साथ बाइक से मौसी की बेटी के शादी में शामिल होने जा रहे थे। सोमवार सुबह लगभग 3 बजे घर से निकले थे। वजीरपुर बंजर के पास एक लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर पत्नी किरन की मौत हो गई। घायल संतोष को जिला अस्पताल लोहिया लाया गया। डॉ ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।