कुंडा: कुंडा थाने में क्षेत्राधिकारी ने ली नाइट रोल कॉल, दिए सुरक्षा निर्देश
सोमवार शाम 8 बजे थाना कुंडा में क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैस ने थाना कुंडा में नाइट रोल कॉल ली। उन्होंने पुलिस बल को अपने बीट क्षेत्रों में सतर्क रहकर प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने और आमजन के साथ शालीन व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया।