मंडला: पीडब्ल्यूडी विभाग में बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी निलंबित, सागर में अटैच
Mandla, Mandla | Apr 4, 2026 सडक निर्माण में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के मामले में शनिवार दो बजे कार्यपालन यंत्री ज्ञान सिंह भलावी, एसडीओ संजय द्विवेदी और उपयंत्री विकास मरकाम को निलंबित कर सागर अटैच किया गया है। मवई-कुडैला मार्ग (67 करोड रुपए, 35 किमी) में गड़बड़ी सामने आने पर कार्रवाई हुई। ठेकेदार फर्म पहले ही ब्लैकलिस्ट की जा चुकी थी।