नगड़ी: सोमवार को हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट में होगी सुनवाई, अपनी गिरफ्तारी को किया चैलेंज, अधिवक्ता धीरज से जानकारी
Nagri, Ranchi | Feb 4, 2024 पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है जिसपर 5 फरवरी को सुनवाई होगी। प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाला में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने नामकुम स्थित आवास से रविवार को दी है।