लालगंज: ड्रमंडगंज के देवहट गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे सीओ, वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में लोगों से ली जानकारी
ड्रमंडगंज क्षेत्र के देवहट गांव में कार के भीतर एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का गला दबाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर का पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर ने संज्ञान में लिया। सोमवार करीब 11:00 बजे दिन देवहट गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचकर स्थानीय लोगों दुकानदारों से घटना के संबंध में जानकारी लिया। इसके बाद बैंक का निरीक्षण किया गया।